धान खरीदी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरीश पांड़े गिरफ्तार

 



थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बोईरगांव के किसानों से आरोपी ने रबी फसल 2025 के दौरान किसानों को बाजार भाव (1500-1550 रुपये) से अधिक 1800-2100 रुपये प्रति क्विंटल का लालच देकर धान खरीदा था। 

आवेदकगण हेमलाल नायक, बिरेन्द्र कुमार महानंद निवासी बोईरगांव एवं अन्य किसानों द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच दौरान आवेदक हेमलाल नायक एवं अन्य किसानो से  अनावेदक गिरीश पांड़े द्वारा वर्ष 2025 में रबी फसल धान को 1500-1550 रूपये प्रति क्वि. बाजार में चल रहा था, जिसे 1800 से 2100 रूपये के दर पर भूगतान का लालच देकर 50 से अधिक किसानों से धान खरीदकर थान का करीबन 1,50,00000 रूपये वापस न कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करना पाये जाने पर आरोपी गिरीश पांड़े के विरूद्ध अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरीश पांड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


गिरफ्तार आरोपी-
01- गिरीश पांड़े पिता रेवाराम पांड़े उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बिन्द्रावन थाना कोमाखान जिला महासमुन्द।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook