थाना बसना, पटेवा व पिथौरा पुलिस की 06 अवैध शराब ठिकानों पर रेड कार्यवाही।




जिला पुलिस  महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वाली के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।


 
थाना  बसना-
प्रकरण क्रमांक 01-
मुखबिर सूचना पर थाना बसना पुलिस टीम ने ग्राम गढ़फुलझर में घेराबंदी कर रामबाई महिलांगे पति अमर दास  उम्र 38 निवासी गढ़ फुलझर थाना बसना को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई।

प्रकरण क्रमांक 02
मुखबिर सूचना पर बसना नगर के वार्ड नं. 01 में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रज्जु गेनड्रे को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

प्रकरण क्रमांक 03:
मुखबिर सूचना पर ग्राम गढ़फुलझर में ही एक अन्य कार्यवाही के दौरान कृष्ण महिलाने पिता चुन्नी लाल उम्र 32 निवासी गढ़फुलझर थाना बसना को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

प्रकरण क्रमांक 04 (अंग्रेजी शराब व कार जब्ती)
पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। घेराबंदी कर कार क्रमांक CG 06 GZ 2093 को रोका गया। कार में सवार तीन व्यक्ति हरदीप सिंह रैना पिता हरभजन सिंह रैना  निवासी वार्ड नंबर 08 सरायपाली, गोविंद मिश्रा पिता ऋषिकेश मिश्रा उम्र 58 निवासी  सोहेला जिला बरगढ़ एवं मकरध्वज कोडाकू पिता देवराज  उम्र 48 निवासी लिम गांव सरायपाली को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर 27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। 
सभी मामलों में आरोपियों के पास शराब रखने या परिवहन करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने कुल 72 लीटर शराब एवं वाहन जब्त कर सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी-
 1-रामबाई महिलांगे पति अमर दास  (38 वर्ष)निवासी गढ़फुलझर।
 2- रज्जु गेनड्रे पिता कपिल गेन्डे (40 वर्ष) निवासी. वार्ड 01, बसना।
 3-कृष्ण महिलाने पिता चुन्नी लाल (32 वर्ष) निवासी गढ़फुलझर।
 4-हरदीप सिंह पिता हरभजन सिंह (40 वर्ष) निवासी सरायपाली।
 5-गोविंद मिश्रा पिता ऋषिकेश मिश्रा (55 वर्ष) निवासी सोहेला, बरगढ़ (ओडिशा)।
 6-मकरध्वज कोडाकू पिता देवराज (48 वर्ष) निवासी लिमगांव, सरायपाली।
जप्त संपत्ति-
01- 45 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब।
02- 27 लीटर अंग्रेजी शराब।
03- 01 कार (क्रमांक CG 06 GZ 2093)।

कुल जप्त संपत्ति कीमती करीब 5,25,000 रुपये।
थाना पटेवा-
अपराध क्रमांक 78/26,  
धारा 34(2) आबकारी एक्ट। 
दिनांक 02/05/2026 को पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी की रहने वाली रूखमणी लहरे पति देवराज लहरे उम्र 32 साल के द्वारा अपने घर से ग्राहको को अवैध रूप से शराब बेचती है। सूचक के निशानदेही पर ग्राम पचरी में घर के बाड़ी में एक महिला को अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। पुछताछ करने पर संदिग्ध महिला ने अपना नाम रूखमणी लहरे पति देवराज लहरे उम्र 32 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद बताया गया। संदिग्ध महिला के पास रखे सामग्री की जांच करने पर घर बाड़ी में रखे कुल 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 4000/ रुपये व शराब बनाने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले 02 गंजी कीमती 1200 रूपए जुमला कीमती 5200 रूपए को जप्त कर आरोपीया के विरूध्द थाना पटेवा मे अपराध क्रमांक 78/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी-
01- रूखमणी लहरे पति देवराज लहरे उम्र 32 साल साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द।

जप्त संपत्ति-
01-20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 4,000 रुपये।
02- 02 नग शराब बनाने का बर्तन कीमती 1200 रूपए। 
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 5200 रूपए।
थाना  पिथौरा-
अपराध क्रमांक 78/26,  
धारा 34(2) आबकारी एक्ट। 

मुखबिर सूचना पर खेल मैदान पिथौरा पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम लोकनाथ जल्छत्री पिता स्व बेनीराम जल्छत्री उम्र 50 वार्ड 08 बस्तिपारा पिथोरा का रहने वाला बताया जिसका तलाशी लेने पर उसके कब्जे  से 09 नग पौवा अंग्रेजी शराब (1620 एमएल) कीमती 1080 रूपये  व 10 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब (1800 एमएल) कीमती 800 रूपये कुल जुमला शराब 3420 एमएल कीमती 1880 रूपये को जप्त कर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी-
01- लोकनाथ जल्छत्री पिता स्व बेनीराम जल्छत्री उम्र 50 वार्ड 08 बस्तिपारा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग.। 

जप्त संपत्ति-
01- 03.420 लीटर कीमती 1880 रूपये  व 
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 1881 रूपए।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook