सुशासन तिहार: सल्डीह में लगा समाधान शिविर, 20 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला मौके पर लाभ



महासमुंद/पिथौरा: प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार 2026 के तहत पिथौरा जनपद के दूरस्थ ग्राम सल्डीह में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे।

*मौके पर हुआ लाभ वितरण*
शिविर में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के 5 श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरित किए। आजीविका मिशन के तहत 5 लखपति दीदियों को लखपति सम्मान पत्र और 2 स्वा सहायता समूहों को 4 लाख का ऋण प्रदान किया गया।शिक्षा विभाग ने 2 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण दिए, जबकि महिला बाल विकास विभाग ने 7 गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन कीट वितरित किया। राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी*
शिविर में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, सांसद प्रतिनिधि मनमीत रिक्की छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र बोरे मौजूद रहे। जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, भारती अग्रवाल, कंवलजीत छाबड़ा, मथामणी बड़ई, विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, भाजपा सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साव सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।प्रशासन की ओर से पिथौरा एसडीएम बजरंग वर्मा, तहसीलदार मनीषा देवांगन, जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन, उप-वन मंडला अधिकारी डिंपी बेस, बीईओ लक्ष्मी डडसेना, विकास विस्तार अधिकारी डी एल बरिहा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*‘सुशासन का लाभ गांव-गांव तक’*
जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद सुशासन राज कायम हुआ है। इसका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पंचायती राज प्रणाली के जरिए आम जनता की सुविधा बढ़ी है।जनप्रतिनिधियों ने जनता से सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने और लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।




सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साल 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook