महासमुंद : पिथौरा देसी विदेशी मदिरा दुकान से बोरियों में भरकर अवैध शराब की सप्लाई


महासमुंद: पिथौरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि देसी और विदेशी शराब दुकानों से ही शराब की अवैध सप्लाई की जा रही है। वहीं आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई केवल छोटे कारोबारियों तक सीमित नजर आ रही है, जबकि बड़े शराब माफिया खुलेआम सक्रिय हैं। पिथौरा क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकानों से ही कुछ अतिरिक्त मुनाफे के लालच में पेटी-पेटी शराब कोचियों और अवैध कारोबारियों को सप्लाई कर दी जाती है। इसके चलते आम लोगों को निर्धारित दुकानों में शराब उपलब्ध नहीं हो पाती ।बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार महीनों से अंग्रेजी शराब दुकान के फ्रीजर बंद पड़े हैं। शिकायत करने पर ग्राहकों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, बल्कि कथित तौर पर कहा जाता है कि “जहां शिकायत करनी है कर लो।”इस स्थिति के कारण लोग मजबूरी में ब्लैक में शराब खरीदने को विवश हैं।जहां शराब दुकान में एक बोतल करीब 100 रुपये में मिलती है, वहीं बाहर अवैध रूप से बेचने वाले कोचियों के पास वही शराब 150 से 200 रुपये तक में बेची जा रही है। इससे अवैध कारोबारियों को खुला फायदा मिल रहा है और आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। आरोप है कि अवैध शराब माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि छोटे स्तर पर महुआ शराब बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है।क्षेत्र के कई ढाबों और होटलों में भी खुलेआम अवैध शराब बिकने की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर पिथौरा में चल रहे इस अवैध शराब कारोबार पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? और क्या बड़े शराब माफियाओं पर भी कानून का शिकंजा कस पाएगा, या फिर कार्रवाई केवल छोटे कारोबारियों तक ही सीमित रहेगी। 






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook