अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित



महासमुंद 02 जून 2026/ तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग, शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय महासमुंद एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान पर केन्द्रित सेमीनार, नशामुक्ति रैली, चित्रकला प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सेमीनार में नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों, कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के जोखिम तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने धूम्रपान निषेध एवं नशामुक्त भारत विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के दौरान तंबाकू निषेध संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को धूम्रपान छोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ भी ली। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय जी.एन.एम. महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों, नशामुक्ति रैलियों तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook