अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिपरीडीह पहुंचे लोक प्रिय युवा नेता अयाज रजा पीड़ितों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश



रायपुर 02 जून 2026/  अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिपरीडीह पहुंचे लोक प्रिय युवा नेता अयाज रजा पीड़ितों से मुलाकात कर  अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश । अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिपरीडीह में अभी कुछ दिन पहले एक गरीब परिवार के घर को तहसीलदार के द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे पीड़ित परिवार को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जब यह मामला अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व  भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा के संज्ञान में आया तो तुरंत तत्काल प्रभाव से अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिपरीडीह पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं जल्द से जल्द निराकरण करवाने हेतु तहसीलदार नवापारा एवं ग्राम पंचायत चिपरीडीह के उप सरपंच को आदेश दिया एवं उनको उचित मुआवजा दिलाने की बात कही और अयाज रजा ने सख्त लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है विष्णु देव साय जी की सुशासन की सरकार हैऔर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं अगर कोई भी अधिकारी  मेरे विधानसभा क्षेत्र में अब बगैर जांच के अगर किसी भी गरीब का घर को क्षतिग्रस्त करेगा तो अधिकारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और  अयाज रजा ने कहा कि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की किसी भी जनता को कोई परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा अगर कोई अधिकारी कर्मचारी जनता को परेशान करेगा तो उसके ऊपर कार्यवाही होगी और विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिएअयाज रजा का द्वार  24 घंटे सातों दिन खुला हुआ है और अयाज रजा अपने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सुख व दुख के कार्यक्रम में शामिल होते हैं  अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में अयाज रजा को लोग पसंद कर रहे हैं और अयाज रजा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के  सघन दौरे में रहते हैं और विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति से मिलते हैं और उनके सुख-दुख को समझते हैं आने वाले समय में निश्चित ही जनता उन्हें विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook