नवीन समिति प्रबंधकों को पॉस मशीन का किया गया वितरण और वैकल्पिक खाद के उपयोग एवं फायदे की दी जानकारी

 


महासमुंद 03 जून 2026/ इफको सहकारी संस्था के द्वारा 29 नवीन सेवा सहकारी समितियों को पॉस मशीन वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि महासमुंद कार्यालय में किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप, जिला सहकारी बैंक मर्या. रायपुर शाखा महासमुंद से नोडल श्री अविनाश शर्मा एवं इफको महासमुंद के क्षेत्रीय अधिकारी श्री साजिद रजा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी समिति प्रबंधकों को पॉस मशीन वितरण किया गया एवं पॉस मशीन के उपयोग की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बढ़ती खाद संकट को ध्यान में रखते हुए रासायनिक खाद के अलावा वैकल्पिक खाद जैसे हरी खाद, नील हरित शैवाल एवं नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी दी ताकि किसानों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री साजिद रजा ने नैनो उर्वेरको के उपयोग की सही विधि एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप के द्वारा समिति प्रबंधकों को समझाइश दी गई कि जब खाद की बोरी किसान को दी जा रही हो उसी समय पॉस मशीन में किसान का अंगूठा लगाकर मशीन से भी खाद की संख्या को घटाएं एवं गोदाम में वास्तविक खाद की मात्रा एवं पॉस में खाद की मात्रा हमेशा मिलान कर के रखें।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook