फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव



30 जून 2026 भगत देवरी/ फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, स्वागत द्वार और विद्यार्थियों की खुशियों से सराबोर दिखाई दिया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक, पुष्पवर्षा एवं जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का सफल नागरिक, अधिकारी और देश का भविष्य है। उन्होंने सभी बच्चों से पूरे मनोयोग, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।इस अवसर पर फुलझर सेवा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत कौशिक, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो, दुर्गाशंकर जोशी, राकेश पटेल, विद्यालय के प्राचार्य तारेन्द साहू, शिक्षक सुदामा साहू, अरुण दास, भारती, छोटू अग्रवाल, जनपद सदस्य, ढाबाखार के सरपंच चंद्रमणि सिदार सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की गूंज सुनाई दी। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने गांव, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook