महासमुंद 06 जुलाई 2026 / सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगना एक आरटीआई कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। ग्राम पंचायत ढाबा खार की महिला सचिव पर जानकारी न देकर उल्टा थाने जाने और रिपोर्ट करने की धमकी देने का आरोप लगा है।आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने दिनांक 14.03.2026 को डाक द्वारा ग्राम पंचायत ढाबा खार में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की 15वें वित्त की आहरण राशि का आय-व्यय का विवरण मांगा था। समय पर जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने जनपद पंचायत पिथौरा में प्रथम अपील की। अपील पर जनपद पंचायत पिथौरा ने सचिव को उपस्थित होने कहा। सचिव के उपस्थित न होने पर दिनांक 16.06.2026 को 3 दिन के भीतर जानकारी देने का निर्देश दिया गया। आरोप है कि इसके बाद सचिव ने आरटीआई कार्यकर्ता का नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से मैसेज कर कल मंगलवार को जनदर्शन में ढाबाखार पंचायत का आवेदन लगेगा "आप दुनिया को लगाओ" आप मैसेज किए हो उसको मैं भी थाना जाकर दिखाऊंगी, आप मुझे रोज धमकी दे रहे हो करके और मुख्यमंत्री को आवेदन करूंगी।आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि वर्तमान में उक्त सचिव भगतदेवरी में पदस्थ हैं। महिला होने की आड़ में वह कुछ भी कर सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि 2023-24 एवं 2024-25 की ग्राम पंचायत ढाबा खार के कार्यों की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए तो लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/महासमुंद
