महासमुंद : जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान, खिलाड़ियों में भरा जोश




महासमुंद 01अगस्त 2026 /जे.एम.एस. स्कूल, जगदीशपुर में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जगदीशपुर की सरपंच श्रीमती रिद्धि मनसा नायक ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल की प्राचार्य वी एस कंवर मैडम उपस्थित रहीं।


*5 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

  
प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के *महासमुंद, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और सरायपाली* विकासखंडों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और टीम भावना से सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "खेल से अनुशासन और एकता बढ़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं, बस उन्हें मंच और सहयोग चाहिए।


*आयोजन समिति*  
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक हेमंत बारीक, जगदीशपुर के साथ राजेश साहू प्रभारी पिथौरा, हिरेन्द्र साहू प्रभारी महासमुंद, लखेश्वर भोई प्रभारी सरायपाली, हिरेन्द्र देवांगन प्रभारी बागबाहरा, भूपेंद्र पटेल प्रभारी बसना ,मुकेश साहू, गौरीशंकर पटेल, नारायण गभेल, रेशम पटेल, क्षितिपति साहू, शिव पटेल, कुंतल बाघमार, योगेश सोनवानी, जगदीश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीमों को बधाई दी गई।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook