विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

महासमुंद पुलिस की भव्य 'तिरंगा यात्रा बाइक रैली'। देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।





महासमुंद
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने और 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज महासमुंद शहर में पुलिस, सशत्र बल व नगर सेना के जवानो द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री गोपाल धुर्वे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से रैली को रवाना किया गया।



रैली पुलिस कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल खरोरा, संजय कानन बागबाहरा रोड, कलेक्टर बंगला से वापस पुलिस कंट्रोल रूम मे आकर संपन्न हुआ। राष्ट्रीय एकता और जनमानस में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से जवान हाथों में तिरंगा थामे शहर भ्रमण पर निकले। रैली में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (15वीं व 20वीं वाहिनी) और नगर सेना के 150 अधिकारी व जवान शामिल हुए, जिसमें 99 जवानों की मोटर साइकिल रैली ने भारत माता की जय व जय हिंद का नारा लगाते हुए  पूरे शहर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस देशभक्ति व गौरवपूर्ण  यात्रा में रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुंद एवम अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook