महासमुंद: एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सघन जांच कार्रवाई , वैद्य फूड्स से लिया गया पनीर का नमूना असुरक्षित



महासमुंद 20 अगस्त 2026/ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेह के निर्देशानुसार जिले में एनालॉग पनीर पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। विगत दिनों वैद्य फूड्स, महासमुंद से लिया गया पनीर का नमूना असुरक्षित पाया गया। 



वैद्य फूड्स से लिए गए पनीर के नमूने के असुरक्षित पाए जाने पर अधिगृहित खाद्य पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया गया। साथ ही संबंधित फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की गई। इस माह अब तक लिए गए नमूनों में क्षीरसागरम स्वीट्स, सरायपाली से पनीर एवं पेड़ा, यश फैमिली रेस्टोरेंट, बागबाहरा से पनीर तथा हर्षद मिष्ठान से पेड़ा की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना लंबित है तथा कश्यप ऑर्गेनिक, बसना से लिए गए पनीर एवं दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं। विभाग द्वारा जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्राप्त फेल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लंबित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 



खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आगे भी लगातार सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook