ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

पिथौरा ब्यपारी संघ का 15 सितंबर को अग्रसेन भवन में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

 



 

महासमुंद/पिथौरा
 व्यापारी एकता मंच पिथौरा की प्रथम बैठक स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में दिनांक 6 सितंबर दिनरविवार को अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और व्यापारी हितों को लेकर कई ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

कार्यकाल 2 से बढ़ाकर 3 वर्ष किया गया -
बैठक का सबसे प्रमुख निर्णय कार्यकारिणी के कार्यकाल को लेकर रहा। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूर्व में संगठन का कार्यकाल 2 वर्ष का निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर  3 वर्ष कर दिया गया है। यह नवीन नियम वर्तमान कार्यकारिणी के साथ-साथ आगामी सभी कार्यकारिणी कार्यकालों पर भी समान रूप से लागू रहेगा। इस निर्णय का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

हर 3 माह में होगी अनिवार्य बैठक -
संगठन में निरंतर सक्रियता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक 3 माह के अंदर कार्यकारिणी की एक नियमित बैठक आयोजित करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त यदि संगठन या व्यापारी हित में कोई आपातकालीन या आवश्यक विषय उत्पन्न होता है तो अध्यक्ष की अनुमति से कभी भी आपातकालीन बैठक बुलाई जा सकेगी।

स्थायी दुकानदार ही बन सकेंगे सदस्य -
नई सदस्यता को लेकर भी बैठक में कड़ा और स्पष्ट नियम बनाया गया। तय किया गया कि व्यापारी एकता मंच में केवल एवं केवल पिथौरा के स्थायी दुकानदार ही सदस्यता प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी अस्थायी, फेरी वाले या बाहरी व्यापारियों को मंच की सदस्यता नहीं दी जाएगी, ताकि संगठन की मूल भावना और स्थानीय व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें।



उप व्यापारी संघों को आवेदन पर ही समर्थन -
बैठक में यह भी तय किया गया कि पिथौरा क्षेत्र के किसी भी अन्य उप व्यापारी संघ या संगठन से प्राप्त लिखित निवेदन अथवा आवेदन पर विचार-विमर्श करने के पश्चात ही व्यापारी एकता मंच अपनी ओर से समर्थन प्रदान करेगा।

व्यापारियों की समस्या का होगा त्वरित निराकरण -
मंच से जुड़े किसी भी व्यापारी को व्यापारिक, प्रशासनिक या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह मंच में लिखित आवेदन दे सकेगा। आवेदन प्राप्त होने पर कार्यकारिणी द्वारा उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। यह मंच का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

15 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण -
नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अग्रसेन भवन पिथौरा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

बैठक में उपस्थित रहे ब्यपारी -
बैठक में संरक्षक मंडल से  प्रेम सिन्हा, अनूप अग्रवाल,  मदन अग्रवाल,  सुभाष अग्रवाल, मनोज बंसल, कालिका प्रजापति, रैदास गोयल,  अरविंदर छाबड़ा, अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, कुलदीप अग्रवाल, संजय सिन्हा, प्रफुल्ल तिवारी, कोषाध्यक्ष कुलवंत राजा खनूजा, सचिव इन्द्रजीत सिन्हा, प्रमुख सलाहकार राजू खनूजा सहित कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोयल, संजू श्रीवास, रमेश बघेल, सुयश गोयल, दिनेश साहू, राजेश कोठारी, राहुल रवि चावला, तनिष अग्रवाल, आशीष अवस्थी, पप्पू ठक्कर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर द्वारा दी गई।


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook