जिला-महासमुंद/कोमाखान एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
ग्राम टेमरी जांच नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 ब्यक्ति एक मो.सा.में उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर आ रहें है। सूचना पर सभी पुलिस स्टाॅफ को एलर्ट करते हुए उक्त संदिग्ध मोटर सायकल एवं व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। कुल समय बाद सामने से एक मोटर साइकल आते दिखा और देखते ही देखते उक्त मोटर सायकल में, पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर चलती मोटर सायकल से कुद कर भाग गया। यह देख अलर्ट पुलिस स्टाफ भी उक्त मोटर सायकल की ओर दौड़े तभी मोटर सायकल चालक अपने वाहन को तेजी से मोडकर भागने की कोशिश में हड़बडी में वहीं गिर जाने से भाग नही सका, जिसे पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध् से पुछताछ करने पर अपना नाम रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल उम्र 24 साल निवासी पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला व फरार व्यक्ति का नाम रोशन निषाद उर्फ विक्की निवासी चंदखुरी दुर्ग बताये। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर कब्जे से 5.440 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 2,72,000 रूपये) बरामद हुआ, जिसे वे काटाबांजी (उड़िसा) से दुर्ग (छत्तीसगढ़) लेकर जाना बताये। गांजा, गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन पल्सर (बिना नंबर, कीमती 90,000 रूपये) व 01 नग मोबाईल (कीमती 3000 रूपये) सहित कुल 03 लाख 65 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर, आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 151/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले में फरार आरोपी की पतासाजी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-01- रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल उम्र 24 साल निवासी पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग.।जप्त संपत्ति-01- 5.440 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,72,000 रूपये। 02- एक नग मोबाईल कीमती 3000 रूपये। 03- एक मो.सा. पल्सर( बिना नंबर) कीमती 90,000 रूपये।जुमला जप्त संपत्ति किमती 03 लाख 65 हजार रूपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#कोमाखान/महासमुंद
