पिथौरा/। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ पिथौरा द्वारा देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना को समर्पित एक दिवसीय 6 किलोमीटर अप-डाउन पैदल हाईक का आयोजन किया गया। हाईक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सांकरा जोक से प्रारंभ होकर शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़े टेमरी तक भारत माता की जय और देशभक्ति नारों के साथ निकाली गई। इसमें पिथौरा विकासखंड के समस्त विद्यालयों के 200 से अधिक स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर और शिक्षक प्रभारी शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह सेजेस सांकरा में हुआ जहां अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह छाबड़ा वर्तमान सरपंच पूर्व जनपद अध्यक्ष, कवलजीत सिंह छाबड़ा सभापति जनपद पंचायत पिथौरा, कैलाश चन्द्र अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, सरविंद प्रधान अध्यक्ष SMC सांकरा, पुष्पराज नेताम उपाध्यक्ष SMC, विजय चौधरी भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष और दीपक देवांगन प्राचार्य सेजेस सांकरा उपस्थित रहे।मुख्य गतिविधियों में देशभक्ति गतिविधि के तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, साहसिक गतिविधि के तहत टेंट पिचिंग, रस्सी की गांठें, दिशा ज्ञान और मानचित्र अध्ययन, सेवा गतिविधि के तहत प्राथमिक चिकित्सा, बिना बर्तन के भोजन बनाना और स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण गतिविधि के तहत जल संरक्षण, वृक्षारोपण का संदेश और नशामुक्ति जागरूकता रैली का प्रशिक्षण दिया गया।
हाईक का संचालन हाईक लीडर अजय नायक के नेतृत्व में हुआ जिसमें झनेश कुमार साहू सचिव BSG पिथौरा, रामकुमार नायक पूर्व सचिव जिला क्वार्टर मास्टर, राजीव तिवारी जिला सह सचिव, दिलीप निषाद, नरेश कुमार नायक, लेखराम साहू, रोहिणी कुमार देवांगन, आशीष तिर्की, मथामनी साहू, नरसिंग पटेल, दिवेश कुमार निषाद, कुमार श्रीवास, भरत पटेल, सुबरन नेताम, सुकांति नायक, दीपिका देवांगन, चंद्रिका साहू, राजकुमारी बंजारे, अनिता मोहन्ती, उर्वशी बरिहा, सुशील पटेल, खेमलता प्रधान, मुस्कान वर्मा और किरण मिर्धा का सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय स्टाफ के रूप में पुष्पलता नायक, ओमप्रकाश प्रधान, दुर्योधन प्रधान, सदानंद भोई और ओम प्रकाश बंजारे का सहयोग रहा। भोजन व्यवस्था ग्राम पंचायत बड़े टेमरी एवं स्थानीय रसोइयों द्वारा की गई।
समापन समारोह बड़े टेमरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष BSG पिथौरा ने बच्चों को देश सेवा और अनुशासन का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीकांत सोनी राज्य मुख्यालय आयुक्त, रजिंदर खनूजा प्रदेश मीडिया प्रभारी BSG, गौरव चंद्राकर ब्लॉक मीडिया प्रभारी BSG पिथौरा, राजाबाबू उपाध्याय पत्रकार, एफ.ए. नंद पूर्व BRCC, जयकृष्ण साहू सरपंच, मनोज बारिक उपसरपंच, थबीर साहू SMC अध्यक्ष, किशोर पांडे, प्रेमलाल बारीक, चंपेकलता हियाल प्रधान पाठक MS, कामिनी बरिहा प्रधान पाठक PS, लखन लाल कुर्रे समन्वयक और मंजूलता पटेल स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#सांकरा/पिथौरा

