ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

नुआ खाई मिलन समारोह में जुटेंगे पत्रकार




बसना। छत्तीसगढ़ प्रदेश के चर्चित पत्रकार साथियों के समूह के रूप में सक्रिय छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन, बसना विकासखंड के तत्वावधान में पत्रकार साथियों के लिए नुआ खाई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य मिलन समारोह 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 11:30 बजे ग्राम नवागांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बसना विकासखंड क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।


समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता एवं भाईचारे को मजबूत करने के साथ पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है। यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष की अनुमति से आयोजित इस बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, अधिकारों, सुरक्षा एवं हितों से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलराज नायडू, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन जिला महासमुंद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीत गुप्ता, नारायण दुबे, मुज्जमिल कादरी एवं शुकदेव दास वैष्णव करेंगे।

वहीं अनुराग नायक, कामेश बंजारा, केशव साहू, गोवर्धन केवर्त, परशुराम केवर्त, सूरज साव, सदानंद साव, नरेंद्र सिंह तलूजा, नवीन कुमार साव, नरेंद्र यादव, छत्तरसिंह नायक, हर्जिंदर सिंह हरजू, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, संतोष पटेल एवं अमर नाग अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रवक्ता छोटेलाल टंडन भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक मोहन लाल साव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन बसना के साथ ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकुमार नायक, विजय हिंदुस्तानी, रूपानन्द साव एवं केशव साव, ब्लॉक महासचिव सुकिशन कश्यप तथा ब्लॉक सह सचिव कुलदीप दुबे ने क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


आयोजकों ने बताया कि नुआ खाई मिलन समारोह में पत्रकार साथियों के लिए स्वरुचि भोज की उत्तम व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजन को लेकर पत्रकार साथियों में उत्साह है तथा इसे आपसी मेल-मिलाप के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का अवसर माना जा रहा है।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook