पिथौरा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक पिथौरा के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पत्रकारों ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा कि संगठित रहने पर ही पत्रकारों के हक सुरक्षित रहेंगे। सभी को निष्पक्ष पत्रकारिता करनी होगी।
ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि ब्लॉक के हर क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा ताकि कोई साथी खुद को अकेला महसूस न करे। यूनियन लगातार पत्रकार हितों के लिए काम कर रही है।
इस दौरान पेण्ड्रावन से नवभारत के ग्रामीण संवाददाता राजेश कुमार साहू ने यूनियन की सदस्यता ली। सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले माह से यूनियन सामाजिक, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
बैठक में जिला सचिव गौरव चंद्राकर, संगठन सचिव संतराम कुर्रे, सहसचिव लोकनाथ खूंटे, सलाहकार गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी खगेश साहू , जिला सहसचिव राजेश साव, पूनम मानिकपुरी, संतोष गुप्ता, संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक, सतीश ध्रुव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
राजेश सावसवेरा24न्यूज़ 7240825555
Tags
#पिथौरा/महासमुंद

