महासमुंद/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार एनडीपीएस के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक तक पहुंचते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
थाना सिंघोड़ा अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 20(B)(II)(C), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के मामले में 5 तस्करों से 281.900 किलो गांजा जप्त किया गया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई थी। मामले में कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार की संपत्ति जप्त हुई थी।
मामला इस प्रकार था - दिनांक 03/04/2026 को थाना सिंघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH-53 ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी कर दो लग्जरी गाड़ियों को रोका। 1. फॉर्च्यूनर कार क्रमांक MH12 WC 00902. स्कॉर्पियो कार क्रमांक MH12 YH 0925तलाशी में दोनों गाड़ियों की सीटों के बीच से कुल 281.900 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी इसे ओडिशा के फुलबानी से लोड कर पुणे (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
बैकवर्ड लिंक से मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिसएंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया। विश्लेषण से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स का पता चला।
इसी आधार पर पुलिस ने ओडिशा के देवगढ़ जिले के बड़े ड्रग सप्लायर किशोर कुमार नायक पिता त्रिवेणी नायक, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुलाबबंद, थाना बादपुर, जिला देवगढ़ (ओडिशा) को दिनांक 10.09.2026 को गिरफ्तार कर महासमुंद लाया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त संपत्ति -- 281.900 किलो गांजा - 1,40,95,000 रु.- फॉर्च्यूनर कार - 40,00,000 रु.- स्कॉर्पियो कार - 25,00,000 रु.- 4 मोबाइल - 50,000 रु.कुल जप्ती - 2,06,45,000 रुपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#सिंघोडा/महासमुंद
