विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

महासमुंद के झिटकी में घुसा आदमखोर तेंदुआ, 6 लोगों पर हमला; वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू





महासमुंद (सवेरा 24 न्यूज)/ जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के हत्थे चढ़ गया। वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेंदुए को सकुशल पकड़ लिया गया है।


*आधी रात को घर में घुसा तेंदुआ -*


घटना *वन परिक्षेत्र बागबाहरा के कोमाखान सर्किल अंतर्गत ग्राम झिटकी* की है। बीती रात 1 से 2 बजे के बीच एक तेंदुआ एक घर में घुस गया और एक ही परिवार के *6 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।*



परिवार ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को घर के अंदर ही बंद कर दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।


*रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन -*


सूचना मिलते ही DFO महासमुंद *श्री श्रीनिवास तनेटी*, SDOP *श्री गोविंद सिंह*, रेंजर *श्री नवीन वर्मा* और पूरी टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। पूरे गांव में सुरक्षा घेरा बनाकर निगरानी शुरू की गई।



*घायलों का हाल -*


सभी 6 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। जहां CCF *श्री मणिवासगन एस.* ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। गंभीर रूप से घायल *उत्तरी बाई, सुनीता यादव और मनीष यादव* को बेहतर इलाज के लिए *रायपुर रेफर* किया गया है।


*सफल रेस्क्यू -*



सुबह वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट टीम की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ घर में बंद तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से अपील की है - *"सतर्क रहें, तेंदुआ या अन्य वन्य प्राणी दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, खुद से पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook