विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

बुंदेली: विजयादशमी पर भगवान जगन्नाथ मंदिर के नवनिर्माण का भूमिपूजन



बुंदेली/पिथौरा। विजयादशमी एवं दशहरा के पावन अवसर पर गौरव ग्राम बुंदेली में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के नवनिर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

गौरतलब है कि गांव में भगवान श्री जगन्नाथ का पुराना मंदिर पहले से स्थापित है, लेकिन लंबे समय से मंदिर के जर्जर होने के कारण अब इसे नए स्वरूप में बनाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ के मंदिर को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना है, ताकि श्रद्धालु बेहतर व्यवस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

भूमिपूजन कार्यक्रम में आशीष शर्मा, महाराज गिरवर पाठक, पूनम मानिकपुरी, पेय लाल दीवान, धनीराम सिदार, दु काल यादव, सतीश शर्मा, विष्णु सिन्हा, महराज घनश्याम पाठक दौआ राजपूत, अभय शर्मा, चोवा साहू, नंद कुमार पाठक एवं गुणीत साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य को सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आस्था, एकता और जनसहयोग का प्रतीक बनेगा भगवान श्री जगन्नाथ का यह मंदिर।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook