जिला- महासमुन्द , सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
विवरण- दिनांक 18/11/2026 को पिथौरा निवासी प्रार्थी बंसल मोबाईल शाॅप के संचालक अंकित बंसल पिता सुरेश बंसल उम्र 36 साल साकिन वार्ड नंबर 10 मेन मार्केट पिथौरा थाना आकर आवेदन पेश किया जिसमें दिनांक 17/11/2026 के दोपहर करीबन दो बजे उसकी मोबाईल शाॅप से एक नग रियलमी कंपनी की नीला रंग की मोबाईल कीमती 7000 रूपये को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध थाना पिथौरा में अप क्र 309/26 धारा 332(C),305(a) BNS कायम कर मामला विवेचना में लिया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाईल शाॅप में लगे सीसीटीवी के रिकार्डिंग फुटेज की बारीकी से जाॅंच करने पर मोबाईल शाॅप से एक संदिग्ध युवती को उक्त मोबाईल चोरी करते हुए सीसीटीवी रिकार्डिग में देखा गया। दुसरे दिन, आज दिनांक को पिथौरा मार्केट में कुरैशी मोबाईल के आसपास एक संदिग्ध युवती को घुमते पाये जाने की जानकारी मिलने पर पिथौरा पुलिस तत्काल पिथौरा मार्केट में उक्त संदिग्ध युवती को तलाश कर थाना लाकर गवाहो की उपस्थिति में पुछताछ करने पर अपना नाम निरंका यादव पिता सहदेव यादव उम्र 19 वर्ष साकिन खैरखुटा की निवासी होना बताई। जो बंसल मोबाईल शाॅप में चोरी करती युवती के फुटेज में आये चेहरे का मिलान करने पर एक ही युवती का होना पाया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध युवती से बंसल मोबाईल शाॅप में चोरी हुई मोबाईल के संबंध में पुछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताई की, उसके द्वारा दिनांक घटना समय को बसंल मोबाईल दुकान से एक नग मोबाईल चोरी करना और अपने बैग में रखा होना बताने पर आरोपिया की सहमति लेकर बैग की तलाशी लिया गया, बैग के अंदर एक पुरानी रियलमी कंपनी का मोबाईल आईएमईआई नंबर 867777053650128/01 मिला। जिन्हे बरामद कर आरोपियो को उक्त मोबाईल की खरीदी बिक्री की दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया जो कोई दस्तावेज नहीं होना बताई, आरोपिया द्वारा अपराध कबूल करने और आरोपिया के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 18/11/2026 के गिरफ्तार कर, मामला अजमानतीय होने से आरोपिया को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण में विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपिया-
01- निरंका यादव पिता सहदेव यादव उम्र 19 वर्ष साकिन खैरखुटा थाना पिथौरा जिला महासमुंद।
बरामद मशरूका-
01- एक पुरानी रियली कंपनी का मोबाईल कीमती 7000 रूपये।
