शिक्षा से ही देश की प्रगति होती है: मनोज सिन्हा

 


   



पिथौरा /ठाकुरदिया खुर्द - सरपंच मनोज सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारे लाल नायक, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक, भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, सुरेश सिन्हा, रमता ठाकुर ग्राम ठाकुर दिया खुर्द हायर सेकंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव समारोह में शामिल हुए। सरपंच मनोज सिन्हा ने कहा कि उपस्थित बच्चों को देश का बेहतर नागरिक बनने और प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने का आव्हान किया। शासन की मंशा है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा अर्जन कर बेहतर नागरिक बनें। शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है, जिसका बंटवारा नहीं किया जा सकता। शिक्षा से ही देश की प्रगति होती है। घर का एक व्यक्ति शिक्षित होने पर परिवार जागरूक और शिक्षित होता है। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारे लाल नायक ने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजने तथा बच्चों की पढ़ाई लिखाई में स्वयं रूचि लेते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सर्व शिक्षा अभियान प्रारंभ कर दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के विकास को बढ़ावा दिया गया है। आगे श्री नायक ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रेरित करना चाहिए एवं शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मति लक्ष्मी पटेल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है तथा बेहतर नागरिक बन पाता है। सुरेश सिन्हा ने कहा कि शासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े, उनकी नियमित उपस्थिति बनी रहे एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। हम सबको मिलकर प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दिलाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करना चाहिए जिससे प्रत्येक बच्चा शिक्षा के माध्यम से समग्र रूप से विकसित होकर उज्जवल भविष्य की मंजिल पा सके। अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें इस हेतु जागरूकता एवं निष्ठापूर्वक प्रयास किया जाना जरूरी है। शाला प्रवेश उत्सव मे अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गई। उक्त अवसर हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं स्कूल प्राचार्य अक्षय साहू सहीत पूरा स्टाफ मौजूद रहे।


सवेरा 24 न्यूज़ 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook