दिनांक: [05/07/2025] बड़े लोरम थाना सांकरादिनांक [05/07/2025] को थाना सांकरा क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष कार्रवाई करते हुए वन विकास निगम द्वारा एक ट्रैक्टर को विधिसम्मत रूप से जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर [आयशर मॉडल 242] क्रमांक [CG04L3034] को [C/579 बड़े लोरम] में अवैध रूप से आरक्षित वन भूमि में प्रयुक्त किया जा रहा था। वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वाहन का उपयोग खेत की जुताई के लिए किया जा रहा है।विभाग द्वारा मौके पर पहुँचकर विधिक प्रक्रिया के तहत POR 63/03 दिनांक 05/07/2025 जारी कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात की कार्यवाही हेतु ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में वाहन स्वामी / चालक [नाम तिलक कुमार यादव पिता श्री सत्यानंद यादव] के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सवेरा 24 न्यूज़ राजेश साव 7240825555
Tags
सांकरा/पिथौरा
