पिथौरा/सांकरा
बडे़लोरम में नुवाखाई का त्यौहार गांव वालों ने धुमधाम से मनाया । वार्षिक फसल का उत्सव है नुआ खाई। यह त्यौहार को पारंपरिक व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
यह वार्षिक उत्सव मौसम की नई फसलों की कटाई का प्रतीक है। इसमें लोग अपने इष्टदेवों और पूर्वजों को 'नबन्ना (मौसम की पहली कटी हुई चावल की फसल)' अर्पित करते हैं। देवताओं को यह प्रसाद 'लग्न' और 'तिथि' पर चढ़ाया जाता है। यह राज्य के कई भाग का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।
इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होते हैं और नई कटी हुई फसलों से बने व्यंजनों का आनंद लेते हैं। इस त्यौहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 'जुहार भेट' अनुष्ठान है।
नुवाखाई त्यौहार दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता है। लोग अपने बड़ों को 'नुआखाई जुहार' कहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
सवेरा 24 न्यूजराजेश साव 7240825555चंद्रशेखर सिदार 6265648647
Tags
पिथौरा/सांकरा
