नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में मतदाता सूची सुधार का विशेष अभियान...

 



आज दिनांक 21/11/2025 को बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष  नरेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने हेतु , ग्राम रसोड़ा, जिराडबरी, खटखटी, खेमडा, सराईपतेरा,बसुला, एवं अरेकेल का दौरा किया।

उन्होंने BLO तथा BLA-2 साथियों के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने और दस्तावेज सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की।



 यादव ने सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि S.I.R. प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

उन्होंने टीम को कार्य में गति लाने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक जानकारी पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।



निरीक्षण के दौरान यादव ने कहा कि “S.I.R. का कार्य मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का आधार है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सही दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।”

गाँवों में BLO, BLA-2 तथा ग्रामीणजनों ने उनके मार्गदर्शन का स्वागत किया और अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से महामंत्री सरोज पटेल जी,दीपक शर्मा जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, मंत्री श्रीमती गिरजा नंद जी एवं बी एल ए टू उपस्थित रहे।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook