अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 150 कट्टा धान एवं एक वाहन जब्त

 


अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 150 कट्टा धान एवं एक वाहन जब्त



महासमुंद 08 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में आज विकासखंड सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल ने ग्राम दमोदरहा क्षेत्र में निगरानी के दौरान एक 407-वाहन को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। 


वाहन चालक द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए 407-वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सरायपाली को सुपुर्द किया गया है। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बागबाहरा कला में 150 कट्टा धान जप्त किया गया है।


जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।



सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook