राजेश जिला सचिव, पूनम जिला सलाहकार, राजा बाबू ब्लॉक सचिव एवं चंद्रशेखर मीडिया प्रभारी चुने गए





पिथौरा /छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम के निर्देश व जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की सहमति पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन  ब्लाक इकाई का पुनर्गठन की आवश्यक बैठक दिनांक 26 जनवरी को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी बलराज नायडू जिला अध्यक्ष ,आनंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, गौरव चंद्राकर जिला सचिव,संतराम कुर्रे जिला संगठन सचिव,लोकनाथ खूंटे जिला सह सचिव, गोविंद शर्मा, संतोष गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव जिला सलाहकार की मुख्य उपस्थिति में सर्वसम्मति अभिषेक राजा शुक्ला को पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वहीं


राजा बाबू उपाध्याय ब्लॉक सचिव, राजेश साव जिला सह सचिव, पूनम दास मानिकपुरी जिला सलाहकार ,चंद्रशेखर सिदार मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावा विकास अग्रवाल दैनिक भास्कर पिथौरा संवाददाता को यूनियन की नए सदस्यता ग्रहण कराई गई । तत्पश्चात संतराम कुर्रे जिला पदाधिकारी के सुपुत्र प्रकाश कुर्रे छत्तीसगढ़ पुलिस बल में चयन होने पर यूनियन परिवार ने प्रकाश को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर संतराम को यूनियन के द्वारा सम्मान किया गया ।बैठक को जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने संबोधित करते हुए पत्रकार को एकजुट रहने की बात कहते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी

इस अवसर पर कीर्ति पांडे ब्लॉक उपाध्यक्ष,कमलेश डड़सेना ब्लॉक महा सचिव,राजकुमार अग्रवाल ब्लॉक कोषाध्यक्ष, बद्री प्रसाद दुबे,खगेश्वर साहू ब्लॉक मीडिया प्रभारी पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 


सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook