महासमुंद/छत्तीसगढ़
धमतरी में भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विगत दिनों 18, जनवरी 2026 दिन रविवार को धमतरी स्थित गोंडवाना भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए विद्वानों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार लोचन चौहान को पत्रकारिता और राष्ट्रीय सामाजिक चेतना एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “डॉ. भीमराव अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद लोचन चौहान ने भारतीय दलित साहित्य अकादमी एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समानता और साहित्य व पत्रकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा भी हुई, जिससे समारोह प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक बन गया।
सवेरा 24 न्यूज राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद /छत्तीसगढ़
