बसना। नगर में शीघ्र ही सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से शिव कथा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। उसी पावन उपलक्ष्य में एवं शिव भक्ति की अलख जगाने हेतु 12 से 18 मार्च 2026 तक श्री शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन राष्ट्रीय प्रवक्ता शेषाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है।
यह सात दिवसीय कथा बसना के बंसुला डिपा, रूरा क्लब मिनी स्टेडियम मैदान (ITI बसना) में संपन्न होगी। आयोजन का शुभारंभ 11 मार्च 2026 को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। नगर की मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर मंगलगीतों के साथ शोभायात्रा निकालेगी, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।
शिव महापुराण कथा का उद्देश्यआयोजन समिति “समस्त क्षेत्रवासी बसना” के अनुसार कथा के माध्यम से भगवान शिव के विविध प्रसंग — शिव जन्म, सती चरित्र, पार्वती विवाह, रुद्रावतार, शिव भक्तों की महिमा एवं शिव तत्व का गूढ़ ज्ञान — का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, युवाओं में संस्कार जागरण तथा परिवारों में धार्मिक वातावरण का सृजन करना है।आयोजकों ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा जी की प्रस्तावित कथा से पूर्व यह शिव महापुराण कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक तैयारी एवं भक्ति जागरण का विशेष अवसर होगी।
आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कथा स्थल पर बैठने, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 724082555
Tags
महासमुंद/बसना
