महासमुंद 01 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य, जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं साजा विधायक श्री ईश्वर साहू मौजूद रहे। उनके आगमन पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल द्वारा हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू,राहुल चंद्राकर ,स्थानीय जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार उपस्थित रहे।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
सिरपुर/महासमुंद

