03 अगस्त 2026 पिथौरा/ उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा चलाए जा रहे संपूर्ण सदस्यता अभियान के तहत टीम सदस्य पीसी त्रिपाठी ब्लॉक संरक्षक एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूके दास अध्यक्ष एवं सचिव अरुण कुमार देवता, कोषाध्यक्ष नवीन पंडा एवं प्रदीप होता ग्राम सांकरा के श्रीराम दास के निवास स्थल में पहुंचकर विधिवत आवेदन पत्र पूर्ण कर सदस्यता दिलाया गया, तत्पश्चात ग्राम भगत देवरी मैं टीम सदस्य श्री दुर्गा जोशी के निवास में पहुंचे उनके द्वारा उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के टीम को स्वागत किया गया जिसका नेतृत्व डॉक्टर मिंकेतन दास सलडीह द्वारा किया गया। श्री दुर्गा जोशी के निवास स्थान में ग्राम देवरी के विद्वान विप्र जन स्वस्फूर्त उपस्थित होकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कियें जिन्होंने, समाज की नया सदस्यता ग्रहण कियें उनका विवरण इस प्रकार है - करुणा महापात्र, अरुण किशोर दास, दुर्गा शंकर जोशी, तरुण किशोर दास, केशर जोशी, मकरध्वज महापात्र, नरेश प्रसाद शर्मा, नरेंद्र कुमार जोशी, बसन्त कुमार कर व बसन्त जोशी ( नि:शुल्क )सभी सदस्यों को खंड अध्यक्ष श्री यूके दास द्वारा सम्बोधित किया गया और समाज के विभिन्न पहलुओं को उनके सम्मुख रखा जिससे ग्राम देवरी के विप्र जनों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई। अन्त मे नये बने सभी सदस्यों के तरफ से दुर्गा शंकर जोशी द्वारा सदस्यता अभियान के टीम के प्रति आभार व्यक्त के साथ निवर्तमान दिवस के सदस्यता अभियान को देवरी मे विराम दिया गया।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
भगतदेवरी/पिथौरा
