भगत देवरी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
*प्रमुख पदाधिकारी*
1. *अध्यक्ष* – कु. लिशा साहू (12वीं विज्ञान)
2. *उपाध्यक्ष* – दिनेश सिदार (11वीं विज्ञान)
3. *सचिव* – झसकेतन साहू (10वीं अ)
*अन्य पदाधिकारी*
4. *छात्रा प्रतिनिधि* – कु. तनुजा तरिया (12वीं विज्ञान)
5. *विज्ञान सचिव* – कु. दुर्दवी साव (12वीं विज्ञान)
6. *सहायक विज्ञान सचिव* – कु. कृतिका प्रधान (11वीं विज्ञान)
7. *क्रीड़ा सचिव (बालिका)* – कु. आरती बरिहा (12वीं कला)
8. *क्रीड़ा सचिव (बालक)* – नरेंद्र सिदार (12वीं कला)
9. *सांस्कृतिक सचिव* – कु. अंशिका बारीक (12वीं विज्ञान)
10. *सहायक सांस्कृतिक सचिव* – कु. भूमिका सिदार (11वीं विज्ञान)
11. *पर्यावरण सचिव* – कु. टिकेश्वरी सागर (11वीं विज्ञान)
12. *सहायक पर्यावरण सचिव* – कु. ईंशा पटेल (11वीं कला)
13. *स्वच्छता सचिव* – चन्द्रकांत खुमरी (12वीं कला)
14. *सहायक स्वच्छता सचिव* – प्राजल बड़ाई (11वीं विज्ञान)
15. *सूचना सचिव* – कु. उर्वशी पटेल (12वीं कला)
16. *अनुशासन सचिव* – योगेश पाणी (12वीं कला)
17. *NSS दल नायक (बालक)* – गितेश साहू (12वीं विज्ञान)
18. *NSS दल नायक (बालिका)* – कु. नेहा साहू (12वीं विज्ञान)
19. *स्काउट प्रतिनिधि* – अजय जोशी (10वीं अ) विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री तारेन्द साहू एवं अध्यापक श्री सुदामा साहू सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंगिरा भोई, कमलेश्वरी साहू, राकेश तिलांजनपुर, दुर्गा शंकर जोशी, गणेश साहू, मुकेश प्रधान एवं संदीप कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हेमंत कौशिक द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
भगतदेवरी/पिथौरा
