पिथौरा 02अगस्त 2026/ सुर संगम संगीत समिति द्वारा मोहम्मद रफी के पुण्य तिथि पर " एक शाम रफी के नाम " का आयोजन किया । आयोजन के दौरान समिति सदस्य गायकों ने रफी के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन का शुभारंभ अमर गायक मोहम्मद रफी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया । इस अवसर पर सुर संगम संगीत समिति के गायक , साहित्यकार व पत्रकार संतोष गुप्ता ने स्व. मोहम्मद रफी के संगीत यात्रा का वर्णन करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अमर गायक मोहम्मद रफी फिल्मी दुनिया को 25 हजार से भी अधिक सुमधुर गीत दिये जिसे आज भी लोग सुनते है श्री रफी के उल्लेखनीय कार्यों के लिये भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान साथ ही 6 फिल्फेयर पुरस्कार सहित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत छालीवुड के सुपरिचित गायक हरिहर मिश्रा ने कौन है जो सपनों में आया गायक मुन्ना ताज ने वादियां मेरा दामन गायक संतोष गुप्ता ने क्या हुआ तेरा वादा गायक सुरेश ठाकुर ने मैने पूछा चांद से डीपी साहू ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में युवा गायक अविनाश सेठ ने चाहूंगा मै तुझे रमेश ठाकुर ने पुकारता चला हूं मैं युवा गायक विजय सेन ने मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया गायिका प्रीति सेन ने पत्ता पत्ता बूटा बूटा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता व आभार मुन्ना ताज ने किया ।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/छत्तीसगढ़
