थाना कोमाखान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही।
10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किमत 5 लाख रूपये।
परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 04 एनजे 8116 एवं एक स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एनसी 0372 जप्त।मादक पदार्थ गांजा सहित कुल जप्त संपत्ति की किमत करीब 6 लाख 30 हजार रूपये। वर्ष 2026 में अब तक 15 करोड़ 22 लाख 23 हजार कीमत के 3051.511 किलो ग्राम गांजा जप्त, 128 तस्कर गिरफ्तार जिसमें से 95 छत्तीसगढ़ के बाहर के
एन्टी नारकोटिक्स फोर्स व थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की स्मगलिंग पर नियंत्रण एवं सक्त कार्यवाही की दिशा में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार जॉच चेकिंग कार्यवाहीं की जा रही है। दिनांक 06.03.2026 को मुखबीरी सूचना के आधार पर 03 व्यक्ति दो मोटर सायकल से राजमार्ग उड़ीसा से महासमुन्द की ओर गांजा लेकर आने कि सूचना मिली। थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिग कार्यवाही की जा रही थी की सामने से मुखबीर द्वारा बताये गये वाहन को आते देखा गया, घेराबंदी कर वाहनों को रोका गया व पूछताछ किया गया तथा वाहन एवं रखे सामाग्री की जॉंच करने पर स्प्लेडर बाईक की सीट में रखी बोरी के अंदर 07 किलो एवं स्कूटी के डिक्की में प्लास्टिक झिल्ली में 03 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो गांजा जिसकी किमत 500000 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल व स्कूटी जप्त किया गया है। तीनो आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20(बी)(पप) नार.एक्ट कायम किया गया है। प्रकरण के आरोपियांे को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाहीं की जा रही है, यह संपूर्ण कार्यवाहीं एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की टीम के द्वारा गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
01. चुनेलाल बाग पिता टुरू बाग उम्र 19 साल निवासी परवांसर थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा 02. चंद्रा ताण्डी पिता वासु ताण्डी उम्र 30 साल निवासी बरगांव थाना बुढ़ेन जिला नुआपाड़ा उड़िसा 03. संदीप देवनानी पिता अशोक उम्र 20 साल निवासी सुभाषनगर गली नं. 01 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।जप्त सम्पत्ति (01.) 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमत 05 लाख रूपये।(02.) मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 04 एनजे 8116 किमत करीब 50 हजार रूपये (03.) एक स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एनसी 0372 किमत करीब 50 हजार रूपये।(04.) 03 नग मोबाईल किमती 30 हजार रूपये। कुल जप्त सम्पत्ति किमत करीब 6 लाख 30 हजार रूपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
जिला /महासमुंद
