आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत आईईसी प्रशिक्षण व जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 9 मार्च से



महासमुंद 8 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार नीति आयोग, भारत सरकार अंतर्गत संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत विकासखंड क्षेत्र में आईईसी प्रशिक्षण एवं जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


कार्यक्रम के अंतर्गत 09 मार्च से 16 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत सांकरा, भुरकोनी, लाखागढ़ एवं सलडीह में वृहद स्तर पर आईईसी प्रशिक्षण एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन एवं डीबीटी से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ को सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त कर सकें।


साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों के लिए जन समस्या निवारण शिविर भी लगाया जाएगा, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रख सकेंगे और उनका यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।



सवेरा 24 न्यूज 
संपादक
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook