बसना। ग्राम दूरूगपाली में अखंड हरि संकीर्तन सोलहप्रहरी नाम यज्ञ आयोजन का रखा गया है जिसमें दिनांक 21/03/26 दिन शनिवार को कलश स्थापना व हरि नाम उच्चारण के साथ की इस आयोजन में आमंत्रित दल जय जगन्नाथ शिशु किर्तन मंडली दुरुगपाली,आलेख महिमा महिला मंडली( रंगिन ), बानी गिरौला किर्तन मंडली , अंन्सुला किर्तन मंडली ,गैर्रा किर्तन मंडली (उदण्ड ), कुर्ता महिला मंडली ( उदण्ड), व नवागांव किर्तन मंडली (उदण्ड), के किर्तन पार्टी नें हरे राम , हरे कृष्ण के उच्चारण के साथ सब भक्तों को हरि भक्ति से भक्तिमय कर दिया ।
इस आयोजन का आज दिनांक 23/03/26 दिन सोमवार को पूर्णाहुति व महाप्रसाद हरि नाम उच्चारण के साथ भव्य समापन होगा । आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों नें इस भव्य आयोजन में श्रद्धालु भक्तों कों आमंत्रित किया है वह आयें और हरिनाम का जाप करके मंत्रमुग्ध कर पुण्य का भागी बनें ।
रिपोर्टर - खेमराज साहू
सवेरा 24 न्यूजसंपादक राजेश साव 7240825555
Tags
दुरुगपाली/बसना
