ग्राम पंड्रीपानी तुकड़ा में आयोजित जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब के तात्वाधान में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया पंण्ड्रीपानी में इस क्रिकेट प्रतियोगिता की आयोजन का आज तीसरा दिन है और अब तक इस प्रतियोगिता में प्रथम दिन सेमिफाइनल में खैरखूंटा,और द्वितीय में गोपालपूर पहूंच चुकी है और तीसरे दिन आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जय ठाकूरदेव क्रिकेट क्लब के तात्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर समस्त खिलाड़ी एवं समिती द्वारा महिलाओं का सम्मान साल ,श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में जय बूढ़ादेव महिला समिती की अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार, उपाध्यक्ष गीता सांड ,सचिव उर्मिला पारेशवर,ललिता बंजारा,सुपेत सिदार,सुलोचना भोई,तुला बाई सिदार,अहिल्या बंजारा,शिरोबाई,कौशल्या सिदार, पार्वती सिदार, तपस्विनी सांड,सुरूज बाई कश्यप ,अमृता कश्यप,रोशनी कश्यप,चंपा भोई,सुजेष्टा बुड़ेक,पवित्रा बुड़ेक , कौशल्या भोई और समस्त खिलाड़ी गण उपस्थित थे।
