अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक जागरूकता रैली में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

 





महासमुंद 15 अप्रैल 2026/ केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 अप्रैल को जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना श्री दिनेश कुमार रावटे के मार्गदर्शन में नगर सेना कार्यालय महासमुंद से ग्राम बेमचा तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अग्निशमन जन-जागरूकता से संबंधित बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से आमजन को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस रैली में 20 महिला नगर सैनिक एवं 40 पुरुष नगर सैनिक सहित कुल 60 जवान शामिल हुए।

अग्निशमन सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में अग्निशमन दल द्वारा फायर लाइव डेमोंस्ट्रेशन (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 17 अप्रैल को महर्षि विद्या मंदिर में लाईव डेमो, 18 अप्रैल को सोहम हॉस्पिटल में लाईव डेमोनेशन, 19 अप्रैल को नगर सेना कार्यालय में आग पर काबू पाए जाने संबंधी कार्य एवं अंतिम दिवस 20 अप्रैल को अग्निशमन सप्ताह में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं समापन किया जाएगा।







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555




Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook