जिले के उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव हितग्राहियों को मिला समय पर सुगमता से राशन

 



महासमुंद 7 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक दुकान में उत्सव के रूप में खाद्यान्न वितरण किया गया, जिससे हितग्राहियों को समय पर एवं सुगमता से राशन प्राप्त हुआ।

चावल उत्सव के दौरान उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चावल वितरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राशन कार्डधारी हितग्राही, निगरानी समिति के सदस्य, मितानिन, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान हितग्राहियों ने कहा कि शासन द्वारा तीन माह का चावल वितरण से राशन की चिंता से मुक्ति मिली है।  

जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अप्रैल, मई एवं जून माह के लिए चावल भंडारण अंतर्गत अप्रैल माह का शत-प्रतिशत भंडारण पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह मई माह के लिए 221 दुकानों तथा जून माह के लिए 39 दुकानों में अग्रिम भंडारण किया जा चुका है। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।






सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook