ग्राम बिलखंड में नल-जल योजना फेल, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण


बसना । प्रधानमंत्री नल-जल योजना के तहत ग्राम पंचायत दलदली के ग्राम बिलखंड में बनाई गई पानी टंकी अब तक ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रही है। योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन आज तक पाइपलाइन के जरिए पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी सिर्फ दिखावे के लिए खड़ी है, उसका कोई वास्तविक उपयोग नहीं हो रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोर खनन में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है, जिससे पूरे गांव की जरूरत पूरी हो सकती है। इसके बावजूद जल आपूर्ति शुरू नहीं होना प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़कर सिर्फ पैसे निकाल लिए और अब परियोजना को पूरा करने की कोई कोशिश नहीं की जा रही। इससे योजना अधर में लटक गई है।

इस समय क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे पानी की जरूरत और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।जल्द से जल्द पाइपलाइन कनेक्शन चालू किया जाएसरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ यदि समय पर लोगों तक नहीं पहुंचता, तो इसका उद्देश्य अधूरा रह जाता है। ग्राम बिलखंड का मामला प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि योजनाओं की केवल घोषणा नहीं, बल्कि सही क्रियान्वयन भी जरूरी है।





रिपोर्टर -खेमराज साहू





सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook