जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन

 


बसना। ग्राम कायतपाली में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन कृषि साख सहकारी समिति का गठन किया गया, जिसका भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से वर्चुअल माध्यम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गढ़फुलझार के अध्यक्ष श्री नरहरि पोर्टे, भाजयुमो जिला महामंत्री कामेश बंजारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश साहू, आकाश सिन्हा, कायतपाली सरपंच प्रतिनिधि परदेसी यादव, उप सरपंच मोहर लाल डड़सेना, पलसापाली (अ) सरपंच प्रतिनिधि वीरू यादव एवं देवरी पंचायत के सरपंच सुरेश कोसरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के उपरांत जनपद सभापति श्री प्रकाश सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर तथा श्रीफल फोड़कर विधिवत रूप से नवीन समिति का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं किसान बंधुओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति श्री प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कायतपाली में नई सहकारी समिति का गठन किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। अब उन्हें खाद, बीज एवं कृषि ऋण जैसी आवश्यक सेवाएं अपने ही क्षेत्र में सहज रूप से उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी मेहनत को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह नई सोसायटी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


इस अवसर पर अंकोरी सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, चिमरकेल सोसायटी अध्यक्ष भोजकुमार साव, पूर्व सरपंच रविंद्र डड़सेना, विधायक कार्यालय प्रभारी महेंद्र प्रधान, हीराधर साव, समिति प्रबंधक छेदुराम निषाद, सामिल प्रधान सहित पूर्णचंद डड़सेना, दिग्विजय डड़सेना, दुर्गा चरण डड़सेना, विजय नागेश, बसंत दीप, प्रकाश चंद्र साव, युधिष्ठिर डड़सेना, जग्गू लाल नागेश, गुरवीर सिंह, जगदीप सिदार, दुतिया सिदार, अखिलेश साहू, वीरेंद्र प्रधान, सुरेंद्र साहू समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook