पिथौरा में ऑनलाइन सट्टे का खेल बेनकाब: पुलिस ने दबोचा शातिर, मोबाइल-नगदी समेत 24,800 रुपये जब्त



महासमुंद। अवैध सट्टे के खिलाफ पिथौरा पुलिस की सख्ती जारी है। वार्ड नंबर 06 मंदिर चौक में मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध कमाई कर रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और नगदी समेत कुल 24,800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 06 मंदिर चौक पिथौरा में एक युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने आरोपी नमन गोयल पिता राजेश गोयल उम्र 29 साल निवासी वार्ड-06, मंदिर चौक पिथौरा को सट्टा खेलते-खिलाते रंगे हाथ पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल में सट्टे के दांव और रुपये-पैसे के लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। मौके से नगदी रकम 9,800 रुपये और एक मोबाइल कीमती 15,000 रुपये भी जब्त किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 24,800 रुपये आंकी गई है। आरोपी का कृत्य छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम-2022 की धारा 7(1) के तहत अपराध पाए जाने पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 102/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी नमन गोयल को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01- नमन गोयल पिता राजेश गोयल उम्र 29 साल निवासी वार्ड नंबर 06 मंदिर चौक पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद।

*जप्त संपत्ति–*
1. दो नग स्क्रीनशॉट: आरोपी के मोबाइल से सट्टे के दांव के सबूत। 
2. नगदी रकम: 9,800 रुपये।
3. एक नग मोबाइल: कीमती 15,000 रुपये। 
*कुल जुमला जब्ती: 24,800 रुपये।*

पिथौरा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह के सट्टे-जुए को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।








सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook