धमतरी, 15 अप्रैल 2026 जिले के बाजार चौक मुजगहन निवासी 20 वर्षीय युवक डेविड यादव 7 अप्रैल से लापता है।
परिजनों के अनुसार, डेविड पिता महेंद्र यादव घर से बिना बताए ब्लैक पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 23 J 8566 लेकर निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को धमतरी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक का हुलिया
नाम - डेविड यादव, उम्र - 20 वर्ष, पिता - महेंद्र यादव, निवासी - बाजार चौक मुजगहन, धमतरी।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी डेविड या उक्त नंबर की मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क करें:
पिता - 9301230880
भाई - 9479207533
आपकी एक सूचना परिवार को बड़ा सहारा दे सकती है।