थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

 



📰 सवेरा 24 न्यूज़

📅 दिनांक: 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार


थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

अभियान के तहत 16 लाख 36 हजार 635 रुपए कीमत की 6204.270 लीटर शराब जब्त
483 प्रकरणों में 545 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

📍 संवाददाता – राजेश साव, महासमुंद

जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भुरसापाली रोड की ओर से एक स्विफ्ट कार (क्र. CG06 HF 5420) में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की गई।

कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक एवं सवारों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम
भोलाराम पटेल (32 वर्ष) निवासी मेडरा, थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (हाल मुकाम खपरीडीह, थाना सरायपाली) एवं
सुरेन्द्र चौधरी (38 वर्ष) निवासी खैरमाल, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से—

  • 20 नग मैक्डावल (कुल 3600 ml)
  • 10 नग सिम्बा बियर (कुल 6500 ml)

कुल 10.100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत 5900 रुपए) बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी

  1. भोलाराम पटेल (32 वर्ष)
  2. सुरेन्द्र चौधरी (38 वर्ष)

जप्त संपत्ति

  • 10.100 लीटर अंग्रेजी शराब – ₹5,900
  • स्विफ्ट कार (CG06 HF 5420) – लगभग ₹3,00,000

👉 कुल जप्त संपत्ति: ₹3,05,900


🔎 पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अब तक 6204.270 लीटर शराब (कीमत ₹16,36,635) जब्त की जा चुकी है तथा 483 प्रकरणों में 545 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook