पुलिस ने संस्कार समर कैंप के विद्यार्थी को दी गई यातायात एवं साइबर अपराध की जानकारी

 



पिथौरा -राजेश साव / संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा स्थानीय प्रतिभा विद्यालय में चल रहे संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी सडक़ की सुरक्षा पर यातायात नियमों एवं साइबर अपराध की जानकारियां दी।मिली जानकारी के अनुसार संस्कार मल्टी टैलेंट क्लासेस कैंप का आयोजन डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर के निर्देशन में 10 माई तक आयोजित की जा रही है जिसमें एक ही छत के नीचे विविध प्रशिक्षण का आयोजन लगातार किया जा रहा है इस आयोजन में पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा और उनकी टीम के निर्देशन में रोड सेफ्टी विषयों पर चर्चा करते रोड में चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरण का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करना हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों और उनके बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत  जानकारी समर क्लास के विद्यार्थियों को दी गई। 

कार्यक्रम में पिथौरा थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने समर क्लास की विद्यार्थी और उनके पालकों लोगों से अपील कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं तीन सवारी न चले, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। शराब सेवन कर एवं तेज गति से वाहन न चलाएं, स्वयं सुरक्षित दूसरो को दुर्घटनाओं से बचाएं। थाना प्रभारी ने समर क्लास की विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल को रोड पर कैसे गाड़ी चले, ट्रैफिक नियमों को कैसे पालन करें विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है यह प्रतियोगिता में समर क्लास के अलावा ओपन रखा गया है जिसमें अन्य स्कूली बच्चे भी शामिल हो सकते हैं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से सिद्धार्थ मिश्रा थाना प्रभारी पिथौरा, शोभाराम ध्रुव आरक्षक,सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर संस्कार मल्टी टैलेंट कैंप, राधेश्याम पटेल शिक्षक, पिंटू बेहरा डांस कोरियोग्राफर, राजा बाबू उपाध्याय सहित संस्थान की पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook