शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में नेवता भोज का आयोजन किया गया



बसना 18 अप्रैल 2026/ बसना ब्लाक के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) द्वारा “नेवता भोज” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय से जुड़े सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसे बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने मिलकर आनंदपूर्वक ग्रहण किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक शिक्षक शांभुसिंह पारेश्वर, एसएमसी अध्यक्ष अभ्यास भोई, उपाध्यक्ष कुंजराम यादव, उपसरपंच फगुलाल बरिहा, ललित बरिहा सहित समिति के अन्य सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने न केवल सत्र के समापन को यादगार बनाया, बल्कि विद्यालय और समुदाय के बीच संबंधों को भी और मजबूत किया।






सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook