बसना। छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा में महाराज सदन तिवारी (कोमना, उड़ीसा) के सान्निध्य में ग्रामवासियों, वैष्णव देवी मंदिर समिति एवं शिव मंदिर समिति के सहयोग से सोलह प्रहरी हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति श्री प्रकाश सिन्हा एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि शशिकांत साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम प्रमुख एवं सरपंचों द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री सिन्हा ने पूजन-दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया।साथ ही सभापति श्री सिन्हा ने ग्रामवासियों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ। उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच प्रफुल्ल साहू, गुलाब साहू, गोपीचंद साहू एवं गोपेश डड़सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/महासमुंद
