संगम क्रिकेट लीग में आज होगा पत्रकारों का मैत्री मुकाबला शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी दो यूनियन

 


पिथौरा। पीसीए (पिथौरा क्रिकेट एकेडमी) के तत्वावधान में आयोजित "संगम क्रिकेट लीग" के अंतर्गत आज एक विशेष और रोमांचक मैत्री क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। खेल और पत्रकारिता के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन और श्रमजीवी पत्रकार संघ की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैत्री मैच आज शाम 7:00 बजे पिथौरा के खेल मैदान में खेला जाएगा। यह आयोजन केवल एक क्रिकेट मैच तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकार साथियों के बीच आपसी भाईचारा, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा। मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों और पत्रकार साथियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के बीच भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुकता है।

पिथौरा क्रिकेट एकेडमी द्वारा समय-समय पर खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में संगम क्रिकेट लीग के अंतर्गत आयोजित यह मैत्री मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों, खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, एकता और सकारात्मक संवाद को और अधिक मजबूत करने का कार्य करते है।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook