बसना: विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन संपन्न


महासमुंद: बसना ब्लॉक अंतर्गत रंगमटिया ग्राम पंचायत में किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर किसानों को विभिन्न योजनाओं, तकनीकों एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमति उषाकांति खेस्स उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन तथा शासन की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ साकेत दुबे ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, जैविक उर्वरकों के उपयोग एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ अर्चना एवलिन केरकेट्टा ने पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में श्री उपेन्द्र नाग ने उद्यानिकी फसलों एवं बागवानी को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी, जबकि श्री विवेक कुमार ठाकुर ने मत्स्य पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के उपाय बताए। इसके अतिरिक्त श्री बरतराम राठिया, श्री रामदेव निराला, श्री रामगोपाल राम एवं श्री कनकसाय ने भी किसानों को विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।कार्यक्रम में श्रीमति हीमा पटेल की विशेष उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत की ओर से श्रीमति जशोदा जयनारायण पटेल तथा श्री हेमचंद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में कृषक मित्र गजाधर यादव, संजय पटेल एवं सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम में विशेषज्ञों से संवाद कर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी को अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाना रहा।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook