महासमुंद: बसना क्षेत्र में संचालित अशरफ भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। गैस वितरण में कथित लापरवाही, समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराना तथा उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार जैसे आरोपों को लेकर खाद्य विभाग एवं एसडीएम बसना को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की गई है। शिकायत के बाद अब क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को खाद्य निरीक्षक एवं खाद्य अधिकारी बसना को लिखित आवेदन देकर अशरफ भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों को घरेलू कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गैस बुकिंग कराने के कई दिनों बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बार बार समय दिया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे आम उपभोक्ताओं में आक्रोश की स्थिति बनती जा रही है उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिकायत या जानकारी लेने पहुंचने वाले लोगों के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। कई बार उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया जाता, जिससे लोगों में असंतोष और बढ़ रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि एजेंसी का शिकायत नंबर अधिकांश समय व्यस्त रहता है। उपभोक्ताओं द्वारा लगातार संपर्क करने के प्रयास के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने से लोगों को अपनी समस्या दर्ज कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को न तो सही जानकारी मिल पा रही है और न ही उनकी शिकायतों का निराकरण हो रहा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू गैस जैसी आवश्यक सेवा में इस प्रकार की लापरवाही आम जनता के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। कई परिवार समय पर गैस नहीं मिलने के कारण वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेने को मजबूर हैं।
शिकायतकर्ता ने खाद्य विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि अशरफ भारत गैस एजेंसी की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग और प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है। फिलहाल क्षेत्र के उपभोक्ताओं की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/महासमुंद


